ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद पर आसीन हुए पूर्व विधायक उदयभान, जानिए क्या है वजह

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 27, 2022

मुंबई, 27 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद पर अब पूर्व विधायक उदयभान आसीन हो गए हैं। पार्टी हाईकमान ने कुमारी सैलजा का इस्तीफा मंजूर कर लिया और प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर उदयभान के नाम की घोषणा कर दी। साथ ही 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, पूर्व विधायक राम किशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज और सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की चर्चा चली थी। कुमारी सैलजा का पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ मनमुटाव चल रहा है, जिस वजह से उन्होंने इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की है। सैलजा से पहले अशोक तंवर भी हुड्‌डा के साथ विवादों के चलते कांग्रेस छोड़ गए।

उदयभान ने कहा कि जो संगठन में कमी आ रही है, उसे दूर किया जाएगा। पूरे हरियाणा में कांग्रेस सबको साथ लेकर चलेगी। पूर्व सीएम हुड्‌डा ने कहा कि हरियाणा में सरकार बनेगी और उदयभान के प्रधान बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा अपने बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा और पूर्व विधायक उदयभान के साथ सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। दीपेंद्र हुड्‌डा और सोनिया गांधी की करीब आधा घंटे तक चली मुलाकात के बाद दीपेंद्र ने कहा कि पार्टी संगठन को लेकर जो भी विचार थे, उन्हें हाईकमान के समक्ष रखा है। संगठन से जुड़े कई विषय पार्टी नेतृत्व के समक्ष रखे।

बता दें कि कुलदीप बिश्नोई ने भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर दावेदारी जताई थी। क्योंकि उनका कहना था कि यदि हुड्‌डा परिवार के पास दोनों पद चले गए तो बाकी गुट नाराज हो जाएंगे। पार्टी हाइकमान पूर्व मुख्यमंत्री हुड्‌डा को ही प्रदेशाध्यक्ष पद सौंपने के लिए तैयार हो गया था, परंतु भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के समक्ष नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने की शर्त हाईकमान ने रखी थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.