ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर और अटैक ये तीनों फिल्में थिएटरों में ही होगी रिलीज, पेन स्टूडियो ने किया कंफर्म

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 8, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 8 सितंबर 2021
 
आलिया भट्ट की "गंगूबाई काठियावाड़ी", राजमौली की "आरआरआर" और जॉन अब्राहम की फिल्म "अटैक" सिनेमाघरों में ही रिलीज की जाएगी और इस खबर पर आज पेन स्टूडियो ने मुहर लगा दी है। दरअसल बहुत दिनों से खबरें है कि ये तीनों ही फिल्में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो सकती है। 
 
लेकिन अब मेकर्स ने इन फिल्मों के खिलाफ उड़ रही खबरों को गलत बताते हुए एक ऑफीशियल स्टेटमेंट जारी किया है। ये ऑफीशियल स्टेटमेंट पेन स्टूडियो के ऑफीशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है। 
 
उस स्टेटमेंट में लिखा गया है, "हम ये क्लेरिफाई करना चाहते हैं कि गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर और अटैक सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। ऐसी बहुत सी अफवाहें सुनने को मिल रहीं हैं कि ये फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी, जो कि बिलकुल भी सच नहीं है।"
 
स्टेटमेंट में आगे लिखा है, "ये फिल्में बड़े पर्दे के एक्पीरियंस के लिए बनाई गई है और थिएटरों में ही रिलीज होगी।" यानि कि ये तीनों ही फिल्में दर्शक बड़े पर्दे पर देखेंगे। ये तीनों ही बड़ी बजट वाली फिल्में हैं और ऑडियंस भी इन फिल्मों को लेकर काफी उत्सुक है। 
 
फिल्म "गंगूबाई काठियावाड़ी" की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन लीड रोल में है और इसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया गया। फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं। 
 
वहीं बात करें अगर फिल्म "आरआरआर" की तो एस एस राजमौली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन मुख्य किरदारों में हैं।
 
फिल्म अटैक की बात करें तो इसमें जॉन अब्राहम लीड रोल में है। इस फिल्म से लक्ष्य राज आनंद अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म को पेन स्टूडियोज, जॉन अब्राहम का जेए एंटरटेनमेंट और अजय कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा हैं। फ‍िल्‍म में जॉन अब्राहम के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में है। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.