ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

पूर्वोत्तर में 418 नए कोरोना संक्रमित मिले

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

-असम में तीन मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 10 अप्रैल । पूर्वोत्तर में  कोरोना फिर से तेजी से पांव फैलाने लगा है। असम के साथ ही मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। पूर्वोत्तर के राज्यों में एक दिन में नये संक्रमितों की संख्या 400 के आंकड़े को पार कर गयी है।  पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा आदि में पूरी तरह से संक्रमण पर रोक लग गयी थी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में अब सबसे अधिक मामले असम से आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।
 
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 418 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस दौरान असम में तीन मरीजों की मौत भी हो गई। अब इन राज्यों में संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 37 हजार, 026 हो गई है। इनमें 3 लाख, 31 हजार, 020 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 70 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि, 2 हजार, 023 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 343 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।
 
असम में फिर से सर्वाधिक 281 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख,19 हजार, 553 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,15 हजार, 828 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 38 मरीज स्वस्थ हुए हैं। असम में 1 हजार, 263 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 1 हजार, 115 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें तीन नये मरीज भी शामिल हैं।
 
त्रिपुरा में 24 घंटों के दौरान 32 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 33 हजार, 641 हो गई है। इनमें 33 हजार 080 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 08 मरीज स्वस्थ हुए हैं।  कुल 148 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 390 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
मणिपुर में 12 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 475 हो गई है जबकि 29 हजार, 009 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 08 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 91 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक 375 मरीजों की मौत हुई है।
 
अरुणाचल प्रदेश में भी 02 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16 हजार, 875 है जबकि 16 हजार, 789 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। कुल 30 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 56 मरीजों की मौत हुई है।
 
मेघालय में 42 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14 हजार, 207 हो गई है जबकि 13 हजार, 889 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 06 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 167 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से अब तक 151 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
नगालैंड में 07 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 388 है। राज्य में कुल 11 हजार, 988 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 151 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 91 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 06 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 329 हो गई है। इनमें से 5 हजार, 980 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 103 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 136 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
मिजोरम में इस बीच 36 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4 हजार, 558 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 457 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 90 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 है।
 
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद / प्रभात ओझा
Submitted By: Arvind Kumar Rai Edited By: Prabhat Kumar Ojha Published By: Prabhat Kumar Ojha at Apr 10 2021 9:58AM


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.