ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

हरियाणा के भिवानी में दादम खनन क्षेत्र में भूस्खलन दुर्घटना, कई लोगों के मरने की आशंका

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 1, 2022

भिवानी (हरियाणा), 1 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     आज नववर्ष का शुरुआती दिन एक के बाद एक दो दुर्घटनाओं का साक्षी बन चुका है। एक ओर जहां वैष्णव देवी मंदिर में हुए भगदड़ के कारण कारण कम से कम 12 लोग मारे जा चुके हैं, और कई लोग घायल हो चुके हैं, तो दूसरी दुर्घटना हरियाणा के भिवानी में हो गई है। 

प्राप्त खबरों के अनुसार हरियाणा के भिवानी में एक खनन खदान में बड़े भूस्खलन की घटना हुई है। प्राथमिक रिपोर्ट में दुर्घटना में किसी के हताहत होने से इनकार किया गया था, मगर अभी जो तस्वीरें और खबरें आ रही हैं, उसके अनुसार मरने वालों की संख्या 10 से ज्यादा भी हो सकती है। फिर भी रिपोर्ट आने के बाद ही सही आंकड़ा ज्ञात हो सकता है। मगर हरियाणा पुलिस ने जो रिपोर्ट दी है, उसके अनुसार भूस्खलन में दो लोग घायल हुए है और कई लोग अभी भी लापता हैं।

इसी बीच भूस्खलन स्थल पर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर पहुंच कर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अपने दिए बयान में कहा है कि कुछ लोगों की मौत हुई है। मैं अभी सटीक आंकड़े नहीं दे सकता। डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश करेंगे।

ज्ञात हो कि इस घटना के बारे में सरकार की तरफ से सबसे पहला ट्वीट हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया, और कहा "भिवानी में दादम खनन क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन दुर्घटना से दुखी हूं। मैं त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं।"


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.