ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अफगानिस्तान के लोगार में हुए आतंकी हमले की भारत ने की निंदा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 5, 2021

नई दिल्ली 05 मई। भारत ने अफगानिस्तान के लोगार में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और एक बार फिर आतंकियों की पनाहगाहों को खत्म किए जाने की मांग की है। भारत ने कहा है कि वह अफगानिस्तान में स्थायी और व्यापक शांति का पक्षधर है और दुख की घड़ी में अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है।

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत लोगार में हुए एक कार बम धमाके में 21 लोगों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने का समाचार है। धमाका एक गेस्टहाउस को निशाना बनाते हुए किया गया था।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत इस हमले की कड़ी निंदा करता है। दुख की इस घड़ी में भारत अफगानिस्तान के लोगों और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत एक बार फिर अफगानिस्तान में सतत शांति के लिए स्थायी और व्यापाक संघर्ष विराम की जरूरत को दोहराता है। इसी क्रम में भारत दृढ़ता के साथ आतंकियों की पनागाहों को खत्म किए जाने की अपील करता है। इस घड़ी में भारत आतंकवाद से जूझ रहे अफगानिस्तान के लोगों और अफगान सुरक्षाबलों के साथ एकजुटता रखता है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.