ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

भारत ने 2021 में 1,050 टन सोने का किया आयात, 56 अरब डॉलर का सोना खरीदा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 5, 2022

न्यूज हेल्पलाइन 5 जनवरी,      नई दिल्ली, भारत ने साल 2021 के दौरान बड़ी मात्रा में सोने का आयात किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोने के आयात में देश ने 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसमें बताया गया कि भारत ने 1,050 टन सोने का आयात किया, जिस पर कुल 55.7 अरब डॉलर खर्च किए गए।

2011 के बाद सबसे ज्यादा आयात 2021 में सोने के आयात का यह आकंड़ा इससे पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुना, जबकि वर्ष 2011 के बाद सबसे ज्यादा है। सबसे कम सोने के आयात की बात करें तो 2020 में कोरोना महामारी की वजह से 23 अरब डॉलर से कम का सोना आयात किया गया था। आंकड़ों के अनुसार 2020 में भारत में करीब 430 टन सोना आयात किया गया था। वहीं, 2011 में 53.9 अरब डॉलर का सोना विदेशों से खरीदा गया ।

त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने का असर विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) के मुताबिक, 2021 में स्थिति सुधरने से त्योहारी और शादी के सीजन में गहनों की मांग बढ़ी है, जिसे पूरा करने के लिए कारोबारियों ने सोने का ज्यादा आयात किया। डब्ल्यूजीसी रिपोर्ट बताती है कि बीते अक्तूबर और नवंबर के दौरान त्योहारी सीजन में भारतीयों ने जमकर सोने की खरीद की। इसके बाद शादियों के पीक सीजन के दौरान भी सोने की बिक्री बढ़ी है। दिसंबर में भारत ने 86 टन सोने का आयात किया।

दूसरा सबसे बड़ा आयातक है भारत सोने के खपत के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। देश में सोने की जितनी खपत होती है उस अधिकांश हिस्सा विदेशों से आयात होता है। सोने के कुल आयात में से 44 फीसदी स्विट्जरलैंड और 11 फीसदी सयुंक्त अरब अमीरात से खरीदा जाता है। पिछले कुछ साल के दौरान किसी भी वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सोने के आयात के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2014-15 में अक्तूबर से दिसंबर के दौरान 339.3 टन सोने का आयात हुआ था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.