ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

15 दिसंबर से भारत नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के आवागमन को फिर से करेगा शुरू

Photo Source :

Posted On:Friday, November 26, 2021

नई दिल्ली, 26 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     भारतीय उड्डयन के सूत्रों ने जानकारी दी है कि आगामी 15 दिसंबर से भारत अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को पूरी तरह से हटाने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार भारत दिसंबर के तीसरे सप्ताह के प्रारंभ (15 दिसंबर) से प्रतिबंधित 14 देशों को छोड़कर, अनुसूचित नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन को फिर से शुरू करेगा। हालांकि, इन 14 देशों के साथ मौजूदा एयर-बबल उड़ान व्यवस्था जारी रहेगी। 

MoCA सूत्रों ने भी जानकारी दी है कि भारत से/के लिए अनुसूचित वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं की बहाली 15 दिसंबर 2021 से फिर से शुरू की जा सकती है। MoHFW (Ministry of Health and Family Welfare) द्वारा चिन्हित "जोखिम में" के रूप में मान्यता प्राप्त देशों के आधार पर, देशों को अलग-अलग क्षमता प्रतिबंधों के y3 श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। 

ज्ञात हो कि विगत वर्ष जब कोरोना महामारी शुरू हुई थी तो अंतरराष्ट्रीय देशों से कोविड मरीजों के भारत में प्रवेश की संभावना को देखते हुए भारत ने वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। अब जबकि भारत और विश्व के बहुत से देशों में कोरोना महामारी बहुत हद तक नियंत्रण आने लगा है, इसलिए भारत वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं पर लगे प्रतिबंध में ढिलाइ देने जा रहा है। मगर सावधानी रखते हुए भारत ने जोखिम वाले कुछ देशों को अभी भी प्रतिबंधित लिस्ट में रखा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.