ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

नशे के खिलाफ अलख जगाने पैदल निकला कश्मीरी नौजवान पहुंचा दिल्ली

Photo Source :

Posted On:Monday, April 12, 2021

-900 किलोमीटर का सफर 144 घंटों में पूरा करके अपना संदेश पहुंचाने का किया प्रयास  
 
नई दिल्ली, 12 अप्रैल । तीन दशकों से ज्यादा अर्से से आतंकवाद से प्रभावित रहने वाले जम्मू-कश्मीर के नौजवान नशे की लत के भी शिकार हो रहे हैं। वहां पर आजकल मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इसमें कश्मीरी युवतियां भी संलिप्त हैं। इसको लेकर कश्मीरी समाज काफी चिंतित नजर आ रहा है। 
 
कश्मीरियों में बढ़ती नशे की लत को दूर करने के लिए एक नौजवान ने अपने स्तर पर बीड़ा उठाया है। नशे के खिलाफ अपने अनूठे अभियान को पूरा करने के लिए उसने श्रीनगर से नई दिल्ली तक का सफर पैदल चलकर पूरा किया है। 900 किलोमीटर का सफर उसने 144 घंटों में पूरा करके लोगों को नशे से दूर रहने और सरकार का ध्यान इस तरफ दिलाने का प्रयास किया है।
 
मोहम्मद अजीज नाम का यह कश्मीरी युवक मैराथन रनर रहा है। एक दिन एक स्थानीय अदालत में हथकड़ियों में जकड़ी हुई कुछ कश्मीरी युवतियों को उसने देखा। उसने जब पता लगाया कि उनका जुर्म क्या है तब उसे बताया गया कि वह सभी नशे की लत में गिरफ्तार हैं। इस घटना के बाद उसने फैसला लिया है कि वह नशे के खिलाफ मुहिम चलाएगा। इसी के तहत उसने कश्मीर से नई दिल्ली तक पैदल यात्रा करने का फैसला लिया और उसने 2 अप्रैल, 2021 से अपनी यात्रा शुरू की। वह 8 अप्रैल की रात्रि में नई दिल्ली पहुंचा है।
 
मोहम्मद अजीज ने 'हिन्दुस्थान समाचार' को बताया कि उसने 900 किलोमीटर की यह यात्रा 3 दिनों में पूरी करने का फैसला लिया था लेकिन इस यात्रा को पूरा करने के लिए उन्हें 6 दिनों यानी 144 घंटे का समय लगा है। उनका कहना है कि जम्मू-कश्मीर में युवा वर्ग में नशे की लत को बढ़ावा दिया जा रहा है। नशा चाहे किसी भी वस्तु का हो, वह इंसान को पूरी तरह से नष्ट कर देता है। कश्मीर में भी यही हो रहा है। कश्मीरियों को नशे की लत लगाई जा रही है और पूरी नस्ल को बर्बाद करने का प्रयास किया जा रहा है। नशीले पदार्थ कहां से आ रहे हैं? कौन बेच रहा है? कौन खरीद रहा है? इस पर बहस करने की बजाय इसके लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना हरकत की वजह से नशीले पदार्थ पूरे जम्मू-कश्मीर में धड़ल्ले से बिक रहे हैं। 
 
उन्होंने बताया कि उनकर इस यात्रा के लिए प्रशासन की तरफ से किसी भी तरह की कोई मदद नहीं की गई लेकिन पुलिस की तरफ से उनकी इस मुहिम को सराहा गया है। मोहम्मद अजीज का कहना है कि वह अब नशे के खिलाफ एक और यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक करने की योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि हमें अपनी नौजवान नस्ल को नशे की लत से बचाना है। इसके लिए हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके इस सफर के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने उनका सामान और मोबाइल वगैरह छीनने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने होशियारी दिखा कर अपने सामान और मोबाइल आदि की रक्षा की है। उनका कहना है कि वह कश्मीर वापस जाकर वहां पर नशे के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करेंगे और प्रशासन और पुलिस से मदद की गुहार भी लगाएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.