ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

केसीआर में सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता है : संजय राउत

Photo Source :

Posted On:Monday, February 21, 2022

नागपुर, 21 फरवरी ( न्यूज हेल्पलाइन )       शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव में ‘‘सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता’’ है। राउत ने यह टिप्पणी तब की है जब एक दिन पहले राव ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ समान विचारधारा वाले दलों को राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने की कवायद के तौर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की।
 
नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में राउत ने यह दावा भी किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। मुंबई में रविवार को ठाकरे से मुलाकात के बाद राव ने कहा कि वह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री इस बात पर राजी हुए हैं कि बदलाव वक्त की आवश्यकता है।
 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए राउत ने कहा, ‘‘के. चंद्रशेखर राव बहुत मेहनती नेता हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई संघर्षों का सामना किया है। उनमें सभी को एक साथ लेकर चलने की क्षमता है।’’ उन्होंने बताया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष राव और शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने विकास और देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की तथा दोनों मुख्यमंत्री और अन्य नेता जल्द ही दोबारा मुलाकात करेंगे। उत्तर प्रदेश में चल रहे चुनावों के बीच भाजपा के अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाए जाने के बारे में पूछने पर राउत ने कहा, ‘‘यह उनकी आदत है। वे ऐसे बयान तब देते हैं जब वे हार रहे होते हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश में हार रही है।’’ भाजपा की महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की टिप्पणियों पर एक सवाल के जवाब में शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उन्हें हमें सलाह देने की जरूरत नहीं है, उन्हें अपने पार्टी देखनी चाहिए जो हर दिन कमजोर हो रही है।’’ पाटिल ने दावा किया था कि राउत शिवसेना को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.