ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

केजरीवाल ने कहा, जिस दिन मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, उस दिन भारत भ्रष्टाचार मुक्त होगा, जानिए और क्या कहा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 29, 2023

मुंबई, 29 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा, देश में दो लोगों को छोड़कर सब डरे हुए हैं। जिस दिन मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, उस दिन भारत भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा। यह बातें उन्होंने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए कहीं। सदन में प्रस्ताव पेश होते ही भाजपा के सारे विधायक सदन छोड़कर बाहर निकल गए। इस पर केजरीवाल ने हुए कहा कि वे भी आएं और अपनी बात रखें। केजरीवाल ने कहा कि सदन में पहले भाजपा हमारे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली थी, लेकिन वह 20 प्रतिशत विधायक भी नहीं जुटा पाई। भाजपा ने हमारे विधायकों को डराने, धमकाने और खरीदने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई।

केजरीवाल ने कहा, ED और CBI ने देश के सभी भ्रष्ट लोगों को एक पार्टी में ला दिया है। एजेंसियों ने छापा मारकर उनके सिर पर बंदूक रख दी और उनसे पूछा कि वे जेल जाना चाहते हैं या भाजपा में। जिस दिन मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, उस दिन भारत भ्रष्टाचार मुक्त भारत बन जाएगा। केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया, मैंने AAP विधायकों से बात की तो पता चला कि उन्हें धमकी मिल रही हैं। उनसे कहा जा रहा है कि भाजपा में आ जाओ, नहीं तो सिसोदिया की तरह जेल में डाल दिया जाएगा। केजरीवाल ने आगे कहा कि मैंने सभी AAP विधायकों से बोल दिया है कि आप सभी लोग हमारी पार्टी के हीरा हैं। भले ही तुम जेल चले जाओ, लेकिन डरना मत। मैं तुम्हारे परिवार का ख्याल रखूंगा। वहीं, केजरीवाल ने सदन में कहा कि एक बड़ा व्यापारी कल मुझसे मिला था। उसने कहा कि वह इंडिया छोड़कर जा रहे हैं, क्योंकि डर का माहौल है। केजरीवाल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दो को छोड़कर सभी लोग डरे हुए हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.