ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

साढे तीन घंटे बाद अचानक खत्म हुआ ममता बनर्जी का धरना

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 13, 2021

कोलकाता, 13 अप्रैल। अपने चुनाव प्रचार पर 24 घंटे की रोक संबंधी आयोग के फैसले के खिलाफ  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने करीब साढ़े तीन घंटे बाद अपना धरना अचानक खत्म कर दिया। कोलकाता के धर्मतल्ला में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने सुबह 11:30 बजे से वह धरने पर बैठी हुई थीं और दोपहर बाद  3:00 बजे के करीब अचानक वह अपना धरना खत्म कर सुरक्षा गार्डों के साथ गाड़ी में बैठ कर वापस रवाना हो गईं।  ममता बनर्जी ने जहां धरना दिया, वह क्षेत्र भारतीय सेना के अधीन है और पूर्वी कमान की अनुमति के बगैर वह व्हीलचेयर पर बैठकर धरना दे रही थीं।

 
ममता ने धरनास्थल पर एक पेंटिंग भी बनाई और लोगों को दिखाया था। वैसे तो ममता अकेले बैठकर धरना दे रही थीं लेकिन आसपास उनके समर्थकों और अन्य नेताओं का जमघट था जो हाथों में "लोकतंत्र के लिए काला दिन" का बैनर लिए हुए थे। अपराह्न 3:00 बजे के करीब अचानक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सुरक्षाकर्मियों को इशारा किया, मीडिया को नमस्ते की, गाड़ी आई उसमें बैठीं और वापस चली गईं। इसके बाद आसपास मौजूद लोग भी वापस लौट गए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुसलमानों को एकजुट होकर वोट करने की अपील की थी। उसके अलावा आरोप है कि सेंट्रल फोर्स को घेरने के लिए भी उन्होंने लोगों को उकसाया था और चुनाव आयोग पर लगातार हमलावर थीं। इसे लेकर उन पर 24 घंटे का प्रतिबंध सोमवार रात 8:00 बजे से मंगलवार रात 8:00 बजे तक लगाया गया है। इसके खिलाफ उन्होंने धरना दिया था। वे मंगलवार रात ही  8:00 बजे के बाद उत्तर 24 परगना में दो जनसभाओं को भी रात 8:00 बजे के बाद संबोधित करने वाली हैं। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.