ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

तीसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी ममता, नहीं जाएंगे दिलीप

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 5, 2021

 कोलकाता, 05 मई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराकर प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी आज तीसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। हालांकि इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष नहीं जाएंगे। बुधवार सुबह उन्होंने कहा है कि राज्य भर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं, इसलिए ममता के शपथ ग्रहण में जाने का कोई औचित्य नहीं है। 

 
बनर्जी आज सुबह राजभवन में एक छोटे से समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस महामारी के फैलाव को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह को बेहद सादगी से आयोजित किया जा रहा है। दो मई को विधानसभा चुनावों में जीत के बाद ही शपथ ग्रहण के सादगी से आयोजन की घोषणा कर दी गई थी। अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि समारोह के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान और माकपा के वरिष्ठ नेता बिमान बोस को निमंत्रण भेजा गया है। साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान व बीसीसीआई के मौजूदा चेयरमैन सौरभ गांगुली को भी आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस के प्रदीप भट्टाचार्य और दिलीप घोष को भी आमंत्रण दिया गया था। सुबह 10.45 बजे शुरू होने वाले समारोह के लिए कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर किसी भी अन्य राज्य के मुख्यमंत्री या राजनेता को बुलावा नहीं भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को टीएमसी की तरफ से महज ममता बनर्जी ही शपथ ग्रहण करेंगी। उनकी कैबिनेट के अन्य मंत्री बाद में शपथ लेंगे। टीएमसी सूत्रों ने कहा कि समारोह में ममता के भांजे व टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और टीएमसी नेता फिरहाद हाकिम भी उपस्थित रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण के तत्काल बाद ममता बनर्जी राज्य सचिवालय जाएंगी, जहां उन्हें कोलकाता पुलिस की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.