ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

Exit Poll के नतीजों को कई पार्टियों के कई नेताओं ने नकारा, जानिए किसने क्या कहा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 8, 2022

देहरादून, 8 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)     कल शाम यूपी के सातवें और चरण के मतदान की समाप्ति के कुछ ही घंटों बाद देश के विभिन्न न्यूज़ चैनल सभी राज्यों के संभावित चुनावी परिणाम से सम्बंधित एग्जिट पोल (Exit Poll) के साथ प्रस्तुत हो गए। कुछ नेताओं के चेहरे एग्जिट पोल (Exit Poll) के परिणाम को देख कर ख़ुशी से खिल गए तो कुछ के चेहरे मुरझा गए। 

एग्जिट पोल देखकर खिले चेहरों में ज्यादातर भाजपा नेताओं के चेहरे हैं, तो मुरझाए चेहरों में ज्यादातर कांग्रेस, सपा, बसपा आदि पार्टियों के नेताओं के नाम शामिल हैं। हां, एक पार्टी के नेताओं का चेहरा कुछ ज्यादा ही खुश दिखाई दे रहा है, और वह पार्टी है AAP। हो भी क्यों न, आखिरकार एग्जिट पोल (Exit Poll) के अनुसार वह पहली बार एक पूर्ण राज्य (पंजाब) में सरकार जो बनाने जा रहा है। इसी तरह अन्य पार्टियों के नेताओं की भी प्रतिक्रिया आ रही है।

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एग्जिट पोल (Exit Poll) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें 43-45 सीटें मिलेंगी और हम सरकार बनाएंगे। नतीजे आने के बाद पार्टी नेताओं और आलाकमान से चर्चा की जाएगी कि मुख्यमंत्री कौन होगा।

कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने एग्जिट पोल (Exit Poll) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एग्जिट पोल एग्जिट पोल है। हम लोगों की भावनाओं के बारे में जानते हैं, और उन्होंने कांग्रेस को वोट दिया है और बदलाव किया है। निर्णय कांग्रेस के पक्ष में होगा।

यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि एग्जिट पोल से अलग होंगे नतीजे, बनेगी गठबंधन की सरकार यूपी में डर का माहौल है, जो किसी मतदाता की पसंद के बारे में पूछे जाने पर उसके जवाब को प्रभावित कर सकता है। अगर किसी ने हमें (सपा-रालोद) वोट दिया है, तो वे डर के मारे बीजेपी कह सकते हैं।

जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने आगे कहा कि जब तक ईवीएम खुल नहीं जाती, किसी को भी नतीजे का पता नहीं चल पाता है। एग्जिट पोल की एक प्रक्रिया होती है, पोलिंग बूथों पर किसी एग्जिट पोल के व्यक्ति को नहीं देखा...पता नहीं उन्हें अपना डेटा कहां से मिलता है। यह एक नजरिया है और मैं इससे सहमत नहीं हूं। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एग्जिट पोल पर अपना मत देते हुए कहा कि मानसिक दबाव बनाने की युक्ति है अधिकांश एग्जिट पोल ने उत्तराखंड में भाजपा सरकार को दिखाया है, वे संख्या भी कम है, हमारी संख्या अधिक होगी और हम बहुमत की सरकार बनाएंगे। लोगों ने राज्य में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों का प्रमाण पत्र दिया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.