ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, हरियाणा का बदलेगा मौसम, जानिए क्या रहेंगे हालत

Photo Source :

Posted On:Friday, May 20, 2022

मुंबई, 20 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मौसम विभाग ने हरियाणा में आने वाले तीन घंटो के लिए अलर्ट जारी किया है। रात 9 बजे तक यहां धूल भरी हवाएं चलने के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है। इस बीच हिसार 47.5 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश मे सबसे गर्म रहा। हिसार तीनों सेंटरों पर पारा 47 डिग्री से उपर रहा। वहीं सबसे कम 40.9 डिग्री तापमान यमुनानगर के दामला में दर्ज हुआ। इसकी जानकारी चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने शाम 6 बजे जारी बुलेटिन में बताया कि अगले तीन घंटों के दौरान हिसार, जींद, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी जिलों और इनके आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं धूल भरी हवाएं चलेंगी। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना भी है। 

आपको बता दें कि हरियाणा के लोगों को इन दिनों भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी और उत्तरी जिलों के साथ एनसीआर व दिल्ली पर इनका असर अधिक देखने को मिलेगा। इन स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान संपूर्ण इलाके में हवाओं की दिशा दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हो जाएगी, जिसकी वजह से बादलवाही देखने को मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 21 से 24 मई के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.