ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

वंदे भारत ट्रेन के लोकार्पण के लिए गए मोदी ने शेयर किया मुंबई का नजारा

Photo Source :

Posted On:Friday, February 10, 2023

मुंबई, 10 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें मुंबई से साईंनगर शिरडी और मुंबई, सोलापुर के लिए चलाई जाएंगी। इसके बाद महाराष्ट्र में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या चार हो जाएगी, जबकि देश में अब कुल 10 रूट पर यह ट्रेन चल रही है। ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने यह वीडियो अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर शेयर किया। कैप्शन दिया, Hello again Mumbai। साथ ही, इस मौके पर मोदी ने कहा कि आज देश में आधुनिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं। मैट्रो का विस्तार हो रहा है। मेट्रो और पोर्ट बनाए जा रहे हैं। देश के बजट में भी इसी भावना को सशक्त किया गया है। भारत के इतिहास में पहली बार दस लाख करोड़ रुपए सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए रखे गए। इसमें भी रेलवे का हिस्सा ढाई लाख करोड़ रुपए है।

मुंबई से शिरडी और मुंबई से सोलापुर के बीच चलाई गईं वंदे भारत ट्रेनों के साथ ही अब इस कैटेगरी की कुल 10 ट्रेनें हो गई हैं। इससे पहले मुंबई और गांधीनगर, नई दिल्ली और वाराणसी, नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा, गांधीनगर और मुंबई, नई दिल्ली और अंब अंदौरा, चेन्नई और मैसूर, नागपुर और बिलासपुर, हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी, सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है और यह अपने पुराने रूप से भी बेहतर है। नई वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई है। इसमें ऑटोमेटिक फायर सेंसर की व्यवस्था की गई है। साथ ही CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं। इसमें वाईफाई सुविधा के साथ ऑन डिमांड कंटेंट की व्यवस्था है। इस अपग्रेडेड ट्रेन में तीन घंटे का बैटरी बैकअप है। पहले यह बैकअप एक घंटे का था। मोदी दाऊदी बोहरा समुदाय के कार्यक्रम में भी पहुंचे। उन्होंने अल जामिया तुस सैफियाह अरेबिक एकेडमी का उद्घाटन किया और कहा कि मैं यहां पीएम या सीएम के तौर पर नहीं आया हूं। मैं इस परिवार के साथ चार पीढ़ियों से जुड़ा हूं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.