ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

नड्डा ने राहुल गांधी पर कसा तंज कहा, नाच न जाने आंगन टेढ़ा, जानिए और क्या कहा

Photo Source :

Posted On:Friday, March 17, 2023

मुंबई,16 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छल्लाकेरे मे कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी विदेश में कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया। तुम (कांग्रेस) चुनाव नहीं जीते तो लोकतंत्र खत्म हो गया। नाच न जाने आंगन टेढ़ा ऐसे ही हैं राहुल गांधी। ये अमेरिका, यूरोप को कहते हैं कि भारत में दखल दो और लोकतंत्र को बचाओ। भाजपा अध्यक्ष नड्डा दो दिन के कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हैं। अपने दो दिन के दौरे के दौरान वे कई रोड शो और चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वे आज संगठन की बैठक भी करेंगे। 18 मार्च को नड्डा ने पार्टी कैंपेन कमेटी और पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च के आखिरी हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। हाल ही चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार 3 दिन के कर्नाटक दौरे पर थे। वे यहां विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे।

जे पी नड्डा ने कहा कि 70 साल में देश में 74 एयरपोर्ट बने और 9 साल में भाजपा सरकार ने देश में 74 एयरपोर्ट बनाए। आज कर्नाटक में 11 एयरपोर्ट बन रहे हैं और हर रेलवे स्टेशन को रिडिजाइन किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, PM मोदी 25 मार्च को कर्नाटक दौरे पर जा सकते हैं। दो महीने के भीतर उनकी ये सातवीं कर्नाटक यात्रा होगी। इससे पहले पिछले रविवार को PM मोदी मांड्या और हुबली धारवाड़ पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले कांग्रेस और JDS के गढ़ मंड्या में रोड शो किया और फिर एक जनसभा को संबोधित किया। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.