ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

PM Modi कल करेंगे Pune Metro Rail Project का उद्घाटन

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 5, 2022

पुणे, 5 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 6 मार्च, 2022 को पुणे के एकदिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं। कल पुणे के एकदिवसीय दौरे के दौरान PM Modi अन्य कार्यक्रमों के साथ पुणे मेट्रो रेल परियोजना (Pune Metro Rail Project) का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री (PM Modi) विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री अपने कल्कि पुणे दौरे के कार्यक्रम के तहत सुबह करीब 11 बजे पुणे नगर निगम परिसर में श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे। यह मूर्ति 1850 किलोग्राम गन मेटल से बनी है और लगभग 9.5 फीट ऊंची है।

उसके बाद प्रधानमंत्री PM Modi सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना पुणे में शहरी आवाजाही के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधा प्रदान करने का एक प्रयास है। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री PM Modi द्वारा ही इस परियोजना की आधारशिला 24 दिसंबर, 2016 को रखी गई थी। कुल 32.2 किमी की पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड में विभाजित है। पूरी परियोजना 11,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाई गई है। PM Modi मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शनी का उद्घाटन और निरीक्षण भी करेंगे और वहां से आनंद नगर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी करेंगे।

इस कार्यक्रम के बाद PM Modi दोपहर करीब 12 बजे कई अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। वह मुला-मुथा नदी परियोजनाओं के कायाकल्प और प्रदूषण उपशमन की आधारशिला भी रखेंगे। इस परियोजना में नदी के नौ किलोमीटर खंड में 1080 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजना लागत से कायाकल्प किया जाएगा। इसमें नदी किनारे संरक्षण, इंटरसेप्टर सीवेज नेटवर्क, सार्वजनिक सुविधाएं, नौका विहार गतिविधि आदि जैसे कार्य शामिल होंगे। मुला-मुथा नदी प्रदूषण उपशमन परियोजना को 1470 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से "वन सिटी वन ऑपरेटर" की अवधारणा पर लागू किया जाएगा। परियोजना के तहत कुल 11 सीवेज उपचार संयंत्रों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल क्षमता लगभग 400 एमएलडी होगी। 

इसके बाद प्रधानमंत्री PM Modi पुणे के 100 ई-बसों और बनेर में निर्मित ई-बस डिपो का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री पुणे के बालेवाड़ी में निर्मित आर.के. लक्ष्मण आर्ट गैलरी-संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। संग्रहालय का मुख्य आकर्षण मालगुडी गांव पर आधारित एक लघु मॉडल है, जिसे श्रव्य-दृश्य प्रभावों के माध्यम से जीवंत बनाया जाएगा। यहां कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण द्वारा बनाए गए कार्टूनों को संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब 1:45 बजे प्रधानमंत्री PM Modi सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह की शुरुआत करेंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.