ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

बंगाल हिंसा पर प्रधानमंत्री ने राज्यपाल को फोन कर ली जानकारी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 4, 2021

कोलकाता, 04 मई । पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के चुनाव जीतने के बाद राज्यभर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, महिलाओं से दुष्कर्म और घरों दफ्तरों में आग तोड़फोड़ और लूटपाट का संज्ञान आखिरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया है। मंगलवार दोपहर के समय पीएम ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को फोन करके राज्य में जारी हालात पर विस्तृत बातचीत की है। 
 
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को बताया है कि चुनाव परिणाम में तृणमूल की जीत स्पष्ट होने के साथ ही राज्य भर में भारतीय जनता पार्टी और अन्य विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाएं शुरू हो गई थीं। बड़े पैमाने पर भाजपा कार्यकर्ता इसके शिकार हुए हैं। बीरभूम जिले के नानूर में भाजपा की दो महिला पोलिंग एजेंट के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। उसमें से एक का अपहरण भी कर लिया गया था। इसके अलावा नानूर के 12 गांवों में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है। दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, उत्तर 24 परगना व अन्य इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों को मौत के घाट उतारा गया है। 
 
राज्यपाल ने पीएम को यह भी बताया है कि स्थानीय प्रशासन तमाम मामलों में मूकदर्शक के अलावा और कोई भूमिका नहीं निभा रहा। बार-बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनुरोध के बावजूद हिंसा नहीं थम रही है। उल्टे सीएम ने एक बयान देकर हिंसा को और भड़काया है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने शांति की अपील करते हुए कहा था कि चुनाव के समय सेंट्रल फोर्स और भाजपा ने काफी अत्याचार किया है। सीएम के इस बयान के बाद हिंसा और बढ़ गई थी क्योंकि इसका एक अर्थ यह भी था कि भाजपा ने अत्याचार किया है इसलिए अब उनके कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। राज्यपाल ने पीएम से हालात सुधारने के लिए हस्तक्षेप की मांग भी की है।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.