ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पिछले दो वर्ष के दौरान राज्य में किये गए कार्यों की किए सराहना

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 26, 2022

महाराष्ट्र, 26 जनवरी ( न्यूज हेल्पलाइन )      महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पिछले दो वर्ष के दौरान राज्य में किये गए कार्यों की सराहना की है। श्री कोश्यारी ने अपने भाषण में इन्सपायरिंग रीजनल लीडरशिप अवार्ड के बारे में बात की। यह पुरस्कार महाराष्ट्र को कुछ महीने पहले स्कॉटलैंड में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 32 लाख किसानों के बीस हजार 234 करोड़ रुपये के ऋण माफ कर दिये हैं।
 
महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने शिवाजी पार्क में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया इस दौरान सीएम उद्धव ठाकरे भी पत्नी रश्मि के साथ वहां पहुंचे और समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान सीएम ने गवरनर से मुलाकात भी की. समारोह के दौरान गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने कहा, “हमारे पास सार्वजनिक परिवहन के विद्युतीकरण को पूरा करने का लक्ष्य है. ‘बेस्ट’ इलेक्ट्रिक बसें पहले से ही मुंबई में चल रही हैं.” उन्होंने कहा कि राज्य ने इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने वालों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.