ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

प्रधानमंत्री ने कोरोना से लड़ने में वैक्सीन को बताया बेहद जरूरी, डॉक्टरों-वैज्ञानिकों का किया धन्यवाद

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 26, 2021

नई दिल्ली, 26 मई| बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर वर्चुअली आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीनेशन प्रक्रिया के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि महामारी से लड़ने में वैक्सीन बहुत महत्वपूर्ण हथियार के तरह कार्य करता है और यह बहुत जरूरी है। उन्होंने अपने संबोधन में डॉक्टरों-वैज्ञानिकों के बारे में कहा कि इस संकट के समय में जो कार्य हमारे वैज्ञानिक और डॉक्टर कर रहें हैं उसके लिए पूरे देश को उनपे गर्व करता है।
आज बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना विचार रख रहे थें। इसी क्रम में उन्होनें महात्मा बुद्ध के संदेशों को अपने जीवन में उतारने की भी बात कही। उन्होंने कोरोना को इस सदी की सबसे बड़ी महामारी बताते हुए कहा कि पूरे विश्व ने आज तक ऐसी महामारी नहीं देखी थी। इस महामारी ने विश्व में अनेकों रेखाएं खींच दी है। अब विश्व पूर्व के भांती नहीं रहा और न रह सकेगा। इसके आगे उन्होंने क्लाइमेंट चेंज के बारे में भी चर्चा की और सजग रहने की बात कही।
अपने संबोधन में उन्होंने वैक्सीन के महत्व संबंध में बताते हुए कहा कि वैक्सीन इस महामारी से लड़ने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि अब हमें महामारी की बेहतर समझ है, और वैक्सीन जीवन बचाने और वायरस को हराने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करेगा।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी से जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपनी जान गंवा दी वे उनके परिजनों के दुख से दुखी हैं।
विदित हो कि अभी हाल-फिलहाल में कोरोना पॉजिटिव केसेस आने काफ़ी कम हो रहे हैं, मगर साथ ही इससे रोजाना मरने वालो की संख्या में बहुत इजाफा हुआ है जोकि प्रतिदिन चार हज़ार के आसपास है। यह काफ़ी चिंताजनक है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.