ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

किन्नौर जिले के भूस्खलन के मद्देनजर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने की हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 11, 2021

किन्नौर (हिमाचल प्रदेश), 11 अगस्त 2021  किन्नौर जिले में रिकांग पियो-शिमला राजमार्ग पर भूस्खलन के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बात की है और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

ज्ञात हो कि आज 11 अगस्त की सुबह किन्नौर जिले के रिकांगपियो-शिमला राजमार्ग पर एक भयंकर भूस्खलन का हादसा हुआ है। इस भूस्खलन में एक ट्रक और एक HRTC के पैसेंजरॉन से भरी बस के मलबे में दब जाने की खबर है। इस बस में 40 से ज्यादा लोग सवार हैं। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की टीमें बचाव के लिए घटनास्थल पर रवाना हुई है। 

इस घटना की पुष्टि करते हुए किन्नौर जिले के विधायक जेएस नेगी ने बताया, “भूस्खलन की घटना निगुलसारी के पास हुई है। भूस्खलन से ढहे मलबे के नीचे एक बस दब गई है। कुछ कारों और एक ट्रक के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल बस चालक और एक अन्य व्यक्ति को बचा लिया गया। ITBP की रेस्क्यू टीम मौके पर, मलबे में बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से रेस्क्यू ऑपरेशन बाधित हुआ है।”

इस भूस्खलन की घटना के बारे में बात करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, “मैंने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है। NDRF को भी अलर्ट पर रखा गया है। हमें सूचना मिली है कि एक बस और एक कार को टक्कर लग सकती थी। अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली जा रही है।”


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.