ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

राहुल ने इलाज की कमी के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना

Photo Source :

Posted On:Friday, April 30, 2021

नई दिल्ली, 30 अप्रैल । देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। ऐसे में  आए दिन अस्पतालों में इलाज की कमी के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार खुद को अकेला न समझें, देश के हर नागरिक की प्रार्थना और सहानुभूति आपके साथ हैं।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन आदि की कमी की वजह से जान गंवाने वाले लोगों को प्रति दुख जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “इलाज की कमी के चलते अपने प्रियजन खो रहे देशवासियों को मेरी संवेदनाएं। इस त्रासदी में आप अकेले नहीं हैं- देश के हर राज्य से प्रार्थना व सहानुभूति आपके साथ है। साथ हैं तो आस है।”

उल्लेखनीय है कि बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,86,452 नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान कोरोना से 3498 लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,87,62,976 है और अबतक 2,08,330 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में देश में एक्टिव केस 31,70,228 हैं। वहीं, सरकार द्वारा चलाए गए टीकाकरण अभियान के तहत 15,22,45,179 डोज लोगों को लग चुकी है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.