ताजा खबर
Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||    WATCH: विराट कोहली ने फुटबॉल की ओर रुख किया, फीफा में आरसीबी टीम के साथियों को चुनौती दी   ||   

भारतीय मजदूर संघ के पूर्व उपाध्यक्ष रामदास पांडे का निधन

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 22, 2021

नागपुर, 22 अप्रैल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और भारतीय मजदूर संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामदास पांडे का बुधवार देर रात नागपुर में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। 
रामदास पांडे मूलतः नागपुर जिले के सालई-गोधनी के निवासी थे। बचपन से वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। स्कूली शिक्षा के दौरान वह नागपुर में स्थित संघ मुख्यालय में रहा करते थे। वहीं से उनका संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से घनिष्ठ परिचय हुआ। द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर "गुरुजी" के निर्देश पर 1965 में रामदास पांडे को दिल्ली भेजा गया। दिल्ली जाने के बाद वह भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के साथ सक्रिय रूप से जुड़े। संघ की व्यवस्था में बतौर प्रचारक उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। 
 
दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब आदि राज्यों में रामदास पांडे ने संघ कार्य का विस्तार किया। योग्यता और योगदान को देखते हुए रामदास पांडे को भारतीय मजदूर संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया था। पांडे ने दत्तोपंत ठेंगड़ी के अंतिम समय तक उनका साथ निभाया। स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी द्वारा रचित साहित्य के प्रकाशन में रामदास पांडे का बड़ा योगदान रहा है। इस ज्ञान संपदा में थर्ड-वे, सम्रग दर्शन, संकेत रेखा आदि साहित्य कृतियों का समावेश है। 
वृद्धावस्था के चलते रामदास पांडे बीते कुछ महीनों से नागपुर में रह रहे थे। कुछ दिनों पूर्व उन्हें कोरोना का संक्रमण हुआ था। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.