ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा हम आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में जीत सकते हैं 400 सीटें

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 5, 2021

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) , 5 अगस्त, 2021 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब एक साल से भी कम समय बचा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि लोगों के गुस्से और निराशा को देखते हुए उन्हें लगता है कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में 400 से ज्यादा सीटे जीत सकती है।
 
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की साइकिल के बहाने सत्ता में वापसी की तैयारी हैं। इसके लिए लखनऊ में उन्होंने साइकिल यात्रा की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि हम अबतक 350 कहते हैं लेकिन स्थिति ऐसी है कि हो सकता है हमें 400 सीटें मिल जाएं।
राज्य में आगामी चुनावों के लिए भाजपा के घोषणापत्र के बारे में पूछे जाने पर, सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के पास कोई घोषणा पत्र नहीं है, बल्कि केवल 'मनी-फेस्टो' है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पिछली सपा सरकार द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं का नाम बदल रही है, और उन्होंने पिछले चार वर्षों में कुछ नहीं किया है।
 
भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोविड दवा की कालाबाजारी, हिरासत में मौत और कुपोषित बच्चों की संख्या, रोजगार की मांग के लिए युवाओं की पिटाई, महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित जगह में नंबर एक बन गया है।
 
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा, "चूंकि मुख्यमंत्री लैपटॉप का उपयोग करना नहीं जानते हैं, इसलिए सरकार ने छात्रों को मुफ्त लैपटॉप वितरित नहीं किया है।"


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.