ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कोरोना के कारण कोदंडराम स्वामी मंदिर 15 मई तक बंद

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 17, 2021

कड़पा, 17 अप्रैल। आंध्रप्रदेश के कडपा जिले में स्थित ऑटीमिट्टा कोदंडराम स्वामी मंदिर को 15 मई तक बंद कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
 
तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम् एवं पुरातत्व विभाग के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में शुक्रवार देर रात मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर इससे संबंधित नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। 
 
अधिकारियों ने बताया कि कोदंडराम स्वामी मंदिर सहित जिले के 15 अन्य मंदिरों को भी बंद कर दिया गया है। इस मंदिर को बंद करने से 21 अप्रैल को आयोजित किये जाने वाले श्रीरामनवमी उत्सव को लेकर भी असमंजस की स्थिति है। 
 
ज्ञातव्य है कि प्रतिवर्ष कोदंडराम स्वामी मंदिर में राज्य सरकार की ओर से श्रीरामनवमी उत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए संभवत: इस कार्यक्रम को एकांत में केवल पुजारियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.