ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

उत्तराखंड: सुमना में ग्लेशियर टूटने से आठ की मौत, चार लोग घायल, 391 को बचाया गया

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 24, 2021

गोपेश्वर, 24 अप्रैल । चमोली जिले के भारत -तिब्बत सीमा क्षेत्र के सुमना में शुक्रवार देरशाम ग्लेशियर टूटकर सीमा क्षेत्र की सडक पर आ गया। इसकी चपेट में आकर यहां मौजूद बीआरओ के आठ मजदूरों की मौत हो गई है। चार लोग घायल बताए जा रहे है। यहां मौजूद अन्य 391 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 
 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को  हेलीकाप्टर से आपदा क्षेत्र का दौरा किया। इसके बाद  जोशीमठ में पत्रकारों को बताया कि जहां  यह घटना हुई है, वह क्षेत्र जोशीमठ से 94 किलामीटर दूर है। साथ ही  संचार और आबादी विहीन है। वहां  बीआरओ की ओर से सीमा सड़क का निर्माण किया जा रहा है। वहां करीब 400 मजदूर कार्य कर रहे है। शुक्रवार को सीमा क्षेत्र की सड़क की पहाड़ी पर अटका ग्लेशियर का एक हिस्सा टूट पर नीचे आ गया। इसकी चपेट में आठ मजदूर आ गए। उनकी मौत हो गई।  चार लोग घायल हो गए हैं। 391 मजदूर सुरक्षित  हैं। 
 
मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना के बाद से भारतीय सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि मौके से आठ शव को बरामद कर लिए गए हैं। सीमा क्षेत्र में हुई बर्फबारी से बंद मार्ग को खोला जा रहा है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.