ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

योगी सरकार ने किया 'टीम-11' का पुनर्गठन, सीधे जरूरतमंदों से संपर्क करेगी 'टीम-09'

Photo Source :

Posted On:Friday, April 30, 2021

लखनऊ, 30 अप्रैल । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'टीम-11' का पुनर्गठन कर 'टीम-09' बनाई है। वहीं, उन्होंने टीम के अलग-अलग सदस्यों की जिम्मेदारी निश्चित कर दी है। अब यह टीम जरूरतमंदों तक सीधे मदद पहुंचाएगी।
 
मुख्यमंत्री योगी ने नई टीम को स्पष्ट निर्देश दिया है कि आम लोगों को कहीं कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। अधिकारी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ लोगों तक मदद पहुंचाएं। टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि आम लोगों तक हर तरह की सीधी सहायता पहुंचाई जाए।
 
आज ही प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी कोरोना निगेटिव हुए हैं। स्वस्थ होते ही उन्होंने सबसे पहले टीम-11 का पुनगर्ठन कर टीम-09 की घोषणा की।  इसके बाद डीआरडीओ की ओर से निर्माणाधीन अस्पताल का मुआयना करने निकल पड़े हैं। हालांकि, उन्हें डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है, लेकिन वे महामारी से निपटने के लिए राज्य भर में हो रहे कामों की समीझा में जुट गए हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि टीम-11 को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। बीते वर्ष कोरोना लहर से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने 11 बड़े अफसरों को लेकर यह टीम बनाई थी। लेकिन अब कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए योगी सरकार ने तत्काल एक्शन लिया है। 
 
टीम-09 में चिकित्सा शिक्षा मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में नौ अफ़सरों की कमेटी बनाई गई है। यह टीम आम लोगों को तत्काल भर्ती कराने, उनको ज़रूरी दवाएं दिलाने, अस्पतालों को ऑक्सिजन दिलाने, होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों तक आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की उपलब्धता कराने के लिए होगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.