ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

नाशपाती (Pears) का सेवन करना आपके सेहत के लिए बेहद लाभदायक; जानिए इसके फायदे

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 30, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, ३० सितम्बर, २०२१    
 
नाशपाती एक मौसमी फल है और इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचता है। नाशपाती को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है। आपको बता दें कि नाशपाती में विटामिन-सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन-के, खनिज, पोटेशियम, फेनोलिक यौगिक, फोलेट, फाइबर, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, के साथ ही कार्बनिक तत्व भी पाए जाते हैं।
 
इतना ही नहीं इसमें फाइबर की अधिकांश मात्रा पेक्टिन के रूप में मौजूद होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करती है। नाशपाती में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है जो वजन को कम करने में मदद करती है। आइए आपको बताते हैं नाशपाती खाने के फायदों के बारे में - 
 
बॉडी को मिलती है एनर्जी - शरीर में एनर्जी की कमी होने पर नाशपाती का सेवन किया जा सकता है। नाशपाती में पाए जाने वाले पोषक तत्व एनर्जी को बूस्ट करने में मददगार होते हैं। यह स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है। 
 
मोटापा कम करता है - आज के समय में वजन बढ़ना एक गंभीर समस्या हो गई है। बढ़े हुए वजन से लोग परेशान रहते हैं. ऐसे में मोटापे को कम करने के लिए नाशपाती को डाइट में शामिल किया जा सकता है। नाशपाती में पाए जाने वाले तत्व वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। 
 
.पाचन को बनाए दुरुस्त - नाशपाती को फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। नाशपाती के सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर बनाया जा सकता है। जो लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं उनके लिए नाशपाती का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। 
 
४. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद - डायबिटीज के मरीजों के लिए नाशपाती का सेवन करना फायदेमंद होता है। नाशपाती में फाइबर और एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं जो डायबिटीज की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। 
 
५. एनीमिया में फायदेमंद - नाशपाती को आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है। जिन लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी होती है उन्हें नाशपाती का सेवन करने के लिए कहा जाता है। 
 
६. हड्डियां होती हैं मजबूत - नाशपाती को हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है।  कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.