ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

झगड़ों से परेशान होकर मायके बसी पत्नी पर पति ने किया चाकू से वार, पब्लिक ने पहले पीटा फिर किया पुलिस के हवाले।

Photo Source :

Posted On:Monday, September 13, 2021

वाराणसी। सोमवार की सुबह मिर्जामुराद थाना क्षेत्र सर एक बेहद ख़ौफ़नाक मामला देखने को मिला, जहाँ आपसी झगड़ों से खिन्न एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

क्या है पूरा मामला:-
प्राप्त सूचना के अनुसार मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डंगहरिया गांव के रहने वाले रामसेवक पटेल ने अपनी बेटी सोनी पटेल (26) की शादी लोहता क्षेत्र के ऊंचगांव गांव निवासी राधेश्याम पटेल से दस साल पहले की थी। दोनों का एक बेटा अनिकेत (9) भी है। कई वर्षों से पति-पत्नी के बीच आए दिन मारपीट और विवाद होने के चलते पत्नी सोनी अपने मायके में ही रह रही थी। जीविकोपार्जन के लिए वह राजातालाब में एक ब्यूटी पार्लर में ड्यूटी करती है। हर दिन की तरह सोमवार की सुबह 8 बजे घर से निकल कर नेशनल हाईवे स्थित डंगहरिया गेट के पास पहुंची थी। वहां पहले से ही घात लगाए पति ने उससे विवाद के बाद चाकू से वार कर दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए और आरोपी पति की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी।

मिर्जामुराद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और पत्नी को उपचार के लिए कछवारोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.