ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

रहस्य्मयी तरीके से हुई सिक्योरिटी गार्ड सुमित की हत्या, तीन पहिया वाहन का किया गया प्रयोग।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 8, 2021

वाराणसी। वाराणसी के केराकतपुर छावनी के पास बीते 2 सितंबर को भीटारी मार्ग पर मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त सुमित कुमार तिवारी निवासी गांव पीपरी थाना ज्ञानपुर जिला भदोही के रूप में हुई। देहात के लोहता थाने पहुंची मृतक की पत्नी नीतू और भाई अमित तिवारी ने कपड़े और फोटो देखकर पहचान की । परिवार वालों ने बताया कि मृत सुमित रामनगर में एक पास्ता बनाने वाली फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था । हालांकि उसका शव लोहता क्षेत्र में मिलना रहस्य बना हुआ है। मृतक को दो बच्चे हैं।

याद होगा, गुरुवार को लोहता भिटारी मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक का गला सफेद रंग के गमछे से कसा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

तीन पहिया गाड़ी के पहिए के निशान

पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल पर तीन पहिया गाड़ी के पहिए के निशान मिले थे। यह आशंका जताया जा रहा कि गार्ड सुमित की अन्यत्र हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए केराकतपुर छावनी के पास झाड़ी में फेंक दिया गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे। इसके अलावा नाक और कान से खून आ रहा था। मृतक गोरे रंग का था चेहरे पर हल्की दाढी थी।

दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ अपर पुलिस अधिक्षक ग्रामीण नीरज पांडेय, क्षेत्राधिकारी सदर चारु द्विवेदी ने भी मौका मुआयना किया था। थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। परिजनों के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है ।


एसपी ग्रामीण अमित वर्मा का बयान :

एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले कि छानबीन में जुटी है। जल्द घटना का राजफाश किया जाएगा। फैक्ट्री व गार्ड के जानने वालों से पूछताछ की जा रही है ।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.