ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

धार्मिक राजधानी काशी में पर्यटन को लगी चार चांद, कल से शुरू हो रही वाराणसी- चुनार के बीच क्रूज़ यात्रा।

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 4, 2021

वाराणसी। धार्मिक राजधानी काशी में धर्म एवं पर्यटन के उद्देश्य से आने वाले सैलानियों को एक नया तोहफा मिलने जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी के गंगा में चलने वाली क्रूज़ का दायरा बढ़ा दिया है। अब ये क्रूज़ काशी से  मिर्ज़ापुर जिले  तक जाएगी।  पर्यटकों को चुनार का किला भी  दिखाएगी। और शूलटंकेश्वर महादेव  मंदिर के दर्शन भी कराएगी। लाइव म्यूजिक और बनारसी खान-पान के साथ गंगा की लहरों पर क्रूज़ का आनंद ले सकते है। क्रूज़ पर शादी ,सत्संग ,पार्टी और कांफ्रेंस भी किया जा सकता  है। 

रो-रो बोट से धर्म और इतिहास दोनो के होंगे दर्शन:-
गंगा की लहरों पर अब रो-रो बोट (रोल-आन-रोल-आफ पैसेंजर शिप)  सैम माणिक शाह क्रूज़ पर्यटकों को काशी से मिर्ज़ापुर तक की सैर कराएगी । साथ ही शूलटंकेश्वर मंदिर में भी दर्शन कराएगी। 5 सितम्बर से शुरू होने वाली क्रूज़ वाराणसी के रविदास घाट से सुबह 9 बजे चलेगी और करीब डेढ़ घंटे में प्राचीन शूलटंकेश्‍वर महादेव मंदिर पहुंच जाएगी। जहां प्राचीन और धार्मिक मान्यता वाले गंगा किनारे स्थापित शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कराएगी। यहाँ से करीब 3 से 4 घंटे में मिर्जापुर जिले पहुंचकर वहां के  ऐतिहासिक चुनार के किले का भ्रमण कराएगी। आठ घंटे की यात्रा सुबह 9 बजे रविदास घाट से शुरू होगी।  शाम छह बजे तक क्रूज पर्यटकों को लेकर वापस काशी पहुंच जाएगा। 

बनारसी ठाट बाट से लैस होगी यात्रा:-
अलकनन्दा क्रूज़ लाइन के डायरेक्टर विकास मालवीय ने बताया कि क्रूज़ में सिर्फ आपको आना है। क्रूज़ में मनोरंजन और बनारसी खान पान का पूरा इंतज़ाम अलकनंदा की ओर से रहेगा। सुबह नाश्ते से लेकर ,दोपहर का खाना और शाम  का नास्ता भी रहेगा।  लाइव म्यूजिक का आनंद लेते हुए आप 140 किलोमीटर की  गंगा यात्रा में धार्मिक दर्शन भी होगा ,वही पर्यटक भारत की समृद्ध  विरासत वाली  ऐतिहासिक किला भी देखेंगे। साथ में अनुभवी टूरिस्ट गाइड की टीम भी होगी। जो इस यात्रा के धार्मिक ,आध्यात्मिक और ऐतिहासिक पहलुओं की जानकारी भी  देंगे । सभी अत्याधुनिक सुविधाओं समेत ये यात्रा प्रति व्यक्ति महज़ 3000 रूपये में होगी । और 10 लोगो का टिकट  एक साथ लेते है तो दो लोगों का टिकट मुफ्त होगा। आने वाले समय में क्रूज पर कैथी स्थिति मार्कंडेय महादेव मंदिर तक भी पर्यटकों  जा सकेंगे। नार्थ इंडिया की ये अपनी  तरह की पहली पर्यटन की  सेवा होगी।

मांगलिक व व्यवसायिक कार्यक्रम भी है संभव:-
उन्होंने बताया कि 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाले इस क्रूज़ में दो फ्लोर है। इसमें करीब 250 लोग  बैठ सकते है। क्रूज़  पूरी तरह वातानुकूलित है। सुरक्षा की दृष्टि से ये क्रूज़ अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है। और सुरक्षा के सभी उपकरणों से लैस है। विकास मालवीय ने बताया कि अभी क्रूज़  हर रविवार को उपलब्ध होगी। पर्यटकों के रिस्पांस को देखते  हुए क्रूज का फेरा बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया की क्रूज़ में शादी या दूसरे मांगलिक कार्यकर्मो के साथ सत्संग आदि के कार्यक्रम भी किए जा सकते है। बिज़नेस मीटिंग और कांफ्रेंस  की भी सुविधा क्रूज़ में है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.