ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

संदिग्ध हालत में होटल के कमरे में 40 वर्षीय शख्स ने की आत्महत्या

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 6, 2021

वाराणसी। अखरी इलाके में मौजूद होटल कृति ग्रीन के कमरा नंबर 201 में 40 वर्षीय शख्स ने पंखे के सहारे लटकर आत्महत्या कर ली।लोगों को जानकारी तब हुई जब होटल के कमरे में रुका शख्स सुबह काफी देर तक नीचे नहीं आया। होटलकर्मियों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला। पुलिस बुलाई गयी। फॉरेंसिक टीम और परिवार के लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा खोला। देखा कि, कमरे में रुका शख्स पंखे के साहरे लटक कर आत्महत्या कर चुका है।

मरने वाला शख्स वाराणसी का ही निवासी है। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए डेड बॉडी को निचे उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

SHO रोहनिया ने बताया कि थाना क्षेत्र के अखरी स्थित होटल कृति ग्रीन के कमरा नंबर 201 में अभय सिंह निवासी नुआंव सब्जी मंडी नैपुराखुर्द ठहरे थे। शनिवार को सुबह होटल से थाने पर फोन गया कि कमरे में ठहरा व्यक्ति सुबह से नीचे नहीं उतरा है। दरवाजा खटखटाने पर भी कोई आवाज नहीं दे रहा है।

फोर्स मौके पर पहुंची। दरवाजा किसी तरह खोला गया। अभय सिंह का शव पंखे में नायलॉन की रस्सी के सहारे लटक रहा था। कमरे या जेब से सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभय की मौत से परिवार में कोहराम मच गया था।

रिपोर्ट: सुदीप राज।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.