ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

गणतंत्र दिवस समारोह में भरतनाट्यम की प्रस्तुति के लिए बीएचयू की 8 छात्राओं का हुआ चयन

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 24, 2022

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की 8 छात्राएं गणतंत्र दिवस समारोह में तमिलनाडु के प्रसिद्द भरतनाट्य डांस की प्रस्तुति देंगी। इनका चयन दिल्ली में हुई वंदे भारतम प्रतियोगिता के ग्रैंड फाइनल में किया गया है। संस्कृति मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में नई दिल्ली में वंदे भारतम् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगियों का चयन 26 जनवरी के परेड के लिए किया गया।

छात्राओं के इस दल में कुमकुम रस्तोगी, मान्या सिंह, युविका जौहरी, जाह्न्वी श्रीवास्तव, रानो चौबे, जागृति दवे, तुलसी, श्रेया सिंह और तुलसी वर्षा के नाम शामिल हैं।वंदे भारतम् प्रतियोगिता में वाराणसी के बनारसी शास्त्रीय नर्तकों ने भाग लिया। इस आयोजन में पूरे देश से 200 से ज्यादा समूहों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता 4 लेवल पर हुई। पहला ऑनलाइन था। दूसरा, लेवल राज्य स्तर लखनऊ में और तीसरा जोनल स्तर भी लखनऊ में हुआ। स्टेट लेवल का ग्रैंड फिनाले दिल्ली जवाहर लाला नेहरू स्टेडियम में हुआ।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.