ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 28 नवंबर को निकाली जाएगी विशाल ट्रेक्टर रैली।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 17, 2021

वाराणसी। मिशन 2022 के लिए भाजपा ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। किसानों को साधने के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर किसान ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी है। प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि वाराणसी में 28 नवंबर को ट्रैक्टर रैली निकाली जाए जिसमें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कमलेश प्रसाद उपस्थित रहेंगे। यह क्रम अगल अलग तिथियों पर 30 नवंबर तक चलेगा। यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री जयनाथ मिश्रा ने मंगलवार को सर्किट हाउस मे हुए एक प्रेसवार्ता मे सांझा किया ।

5 किमी कि होगी रैली कि परिधि :-
किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री डा0 जयनाथ मिश्रा ने बताया कि लगभग 200 से 400 ट्रैक्टर इस रैली मे शामिल होंगे तथा सभी ट्राली लेस ट्रैक्टर पे दो दो कार्यकर्ता रहेंगे , रैली कि शुरुआत एक सभा के साथ शुरू होगी जिसमे मोर्चे के साथ भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतनिधि भी मौजूद रहेंगे। यह रैली समाप्ती के बाद उत्तरप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव मे पार्टी के आधार को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कि जा रही है।

चाईना द्वारा वित्तपोषित रेडीमेड किसान है आंदोलनकारी किसान:-
उन्होंने कहा कि धरना देने वाले असल किसान नही बल्कि चाईना द्वारा वित्तपोषित रेडीमेड किसान है और भाजपा किसानों की बेहतरी के लिए व उनका हक दिलाने के लिए प्रयास कर रही है। किसानों की आय किस प्रकार दो गुनी की जाए इसके लिए भाजपा लगातार प्रयास कर रही है। इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष राम प्रकाश बीरू ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि यदि अन्नदाता खुशहाल नही रहेगा तो देश कैसे खुशहाल रह सकता है। किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि देश का किसान भाजपा के साथ है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि यह पहली बार है जब अयोध्या महानगर में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जा रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.