ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

वाराणसी : अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की सुविधा बढ़ी, पर्याप्त ऑक्सीजन का दावा

Photo Source :

Posted On:Friday, April 16, 2021

- सोशल मीडिया के जरिये संक्रमित मरीजों के परिजन लगा रहे गुहार
 
वाराणसी, 16 अप्रैल। बेकाबू कोरोना संकट के चलते अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी को लेकर सोशल मीडिया के जरिये पीड़ितों के परिजन लगातार मदद मांग रहे हैं। हालात पर नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन के अफसरों ने कहा कि अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था हुई है। वहीं, पर्याप्त आक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था भी कर ली गई है। इसके अतिरिक्त और ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है।
 
अफसरों के अनुसार, 1077 सहित अन्य हेल्पलाइन नम्बर जन सामान्य को मार्गदर्शन देने के लिए तथा सहायता के लिए 24 घन्टे उपलब्ध है। काशी कोविड रिस्पॉन्स सेन्टर कोविड नियंत्रण के लिए कार्य कर रहा है। पूर्व नौकरशाह एमएएलसी एकेशर्मा, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम कोविड नियंत्रण, मरीजों की देखभाल तथा सेवा करने वाले स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और इसका दायरा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
 
पांडेयपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में 60 कोविड बेड की सुविधा बढ़ाई जा रही है, जिससे ज्यादा मरीजों का उपचार हो सके। उसी प्रकार हेरिटेज अस्पताल में भी 60 कोविड बेड की सुविधा बढ़ाई जा रही है। इन दोनों अतिरिक्त सुविधाओं को क्रियान्वयन करने के लिए पिछले कुछ दिनों से प्रयास चल रहा था।
 
अफसरों ने बताया कि विशेष रूप से ऑक्सीजन की व्यवस्था इसमें महत्वपूर्ण थी। अफसरों ने कोविड नियंत्रण एवं मरीजों की देखभाल तथा सेवा करने वाले स्वास्थ्य सेवाओं से सम्बद्ध सभी डाक्टरों, कर्मचारियों का आभार भी बताया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.