ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मृत मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Photo Source :

Posted On:Monday, May 10, 2021

वाराणसी, 09 मई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली जनपद के चकिया चंद्रप्रभा रेंज के जंगलों में रविवार को तेंदू पत्ते की तोड़ाई के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर देवर और भाभी की मौत पर दुख जताया है। 
 
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना जता तत्काल चार-चार लाख रूपये राहत देने के लिए निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने झुलसी परमशीला के समुचित इलाज का निर्देश भी दिया है। मुख्यमंत्री ने मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर शोक जता पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रूपये देकर राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है। 
 
रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से चंदौली जनपद में किसान परिवार की एक भैंस और बकरी की भी जान चली गई। चंदौली के ही धीना थाना क्षेत्र के सिरकलपुर में आकाशीय बिजली गिरने से घर मे आग लग गई और गृहस्थी का सामान जल गया। मिर्जापुर के कवई पहाड़पुर निवासी संकठा यादव उर्फ घासी की भैंस पर भी बिजली गिर गई और उसकी मौत हो गई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.