ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कोरोना संक्रमण : मृत लोगों की आत्मा की शान्ति के लिए कांग्रेस ने जलाया दीया

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 4, 2021

-कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों के मुख्य द्वार व छतों पर दीये जलाये
-मृतकों के आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना भी
 
वाराणसी, 03 मई। बेकाबू हो गये कोरोना संक्रमण से हो रही मौत को लेकर कांग्रेस भी संजीदा है। पार्टी के वाराणसी जिला और महानगर इकाई के आह्वान पर सोमवार शाम कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों ने भी अपने-अपने घरों के मुख्य द्वार व छतों पर दीपक जलाकर कोरोना से मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। 
 
 पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय राय ने अपने लहुराबीर स्थित आवास पर दीपक जलाकर मृतकों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि यह समय हृदय विदारक है। परिस्थिति कठिन है। लोग अपनों को खो रहे है। प्रतिदिन अपनों से बिछड़ने का गम है। यह देख पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सायंकाल एक दीपक अपने-अपने घरों में जलाया। 
 
 उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार सत्ता का दंभ अहंकार छोड़कर एक परिवार वाले की तरह सिस्टम व चिकित्सा व्यवस्था का समुचित इंतजाम करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग किया कि कोविड-19 टीका के दामों में एकरूपता और प्रदेश भर में मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था लागू होनी चाहिए। 
 
 उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि व्यवस्था की बात तो छोड़िए अब तो टीकाकरण की मार्केटिंग ब्रांडिंग की जा रही है। जब पहले ही टीकाकरण शुरू हो गया था। उसके बाद एक मई को जगह-जगह टीकाकरण के उदघाटन का आखिर क्या औचित्य है ? सरकार जबाब दे ? । 
 
 उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कालाबाजारियों पर लगाम लगाने में सरकार और सिस्टम की विफलता पूरे प्रदेश में उजागर है। संक्रमितों के इलाज के लिए जिन अस्पतालों और डॉक्टरों के नाम और टेलिफोन नंबर भाजपा प्रचारित कर रही है, वे अधिकांश फर्जी निकल रहे हैं। झूठ के सहारे मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार सारे जनप्रतिनिधि अपनी कमियां छुपा रहे हैं। जबकि जमीनी हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पीड़ित परिवारों के आंसू सूख गए हैं और सरकार की आंख का पानी मर गया है। 
 
 दीप जलाने के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,सतीश चौबे,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा,पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी,प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल प्रमोद पाण्डेय आदि ने भागीदारी की।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.