ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर में देखी गई कमी, बढ़ने के बजाय घटने लगी गंगा, चेतावनी बिंदु से 2.81 मीटर नीचे बह रहा नदी का पानी।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 4, 2021

वाराणसी। लगातार पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर में थोड़ा ठहराव देखने को मिला बीते रात से गंगा के जलस्तर में स्थिरता के बाद थोड़ी कमी देखी गई। माता शीतला के गर्भगृह में प्रवेश के बाद अब जलस्तर में घटोतरी दर्ज की जा रही है।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार की रात से गंगा के जलस्तर में 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटाव हो रहा है। बुधवार की सुबह 10 बजे वाराणसी में गंगा का जलस्तर 67.45 मीटर दर्ज किया गया जा चेतावनी बिंदु से 2.81 मीटर नीचे था। इससे पहले मंगलवार को गंगा का जलस्तर 67.59 मीटर था। गौरतलब है कि वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है और खतरे का निशान बिंदु 71.262 मीटर है।

गंगा में आये बाढ़ के कारण मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र पाट पर ऊंचे स्थान पर शवदाह हो रहा है। इसी तरह से दशाश्वमेध घाट पर होनी वाली आरती भी गंगा सेवा निधि के कार्यालय की छत पर हो रही है। हरिश्चंद्र पाट पर डोम राजा परिवार के ओंकार चौधरी ने बताया कि अभी फिलहाल ऊंचाई वाले स्थानों पर शवदाह होगा। अभी तो इथर कायदे की बारिश भी नहीं हुई है। अभी सावन के बाद भादों के महीने में अच्छी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में फिलहाल घाटों पर इतना पानी कम नहीं होगा कि शवदाह, गंगा आरती और पूजापाठ सहित अन्य धार्मिक क्रियाकलाप हो सकें।





बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.