ताजा खबर
Erling Haaland ग्रोइन इंजरी के साथ नॉर्वे के यूरो क्वालिफायर से चूकें, हुए भावुक !   ||    त्रिकोणीय राष्ट्र टूर्नामेंट में भारतीय फुटबॉल टीम की पहली मेजबानी के लिए मणिपुर तैयार !   ||    IPL 2023 ​के लिए तैयारियां शुरू, कमेंटेटर्स के स्टार-स्टडेड पैनल का ऐलान !   ||    गुड़ी पड़वा 2023: यहां जानिए, शुभ मुहूर्त, परंपराएं और सबकुछ जो आपको जानना चाहिए !   ||    Steel Price Per Kg Today 2023: यहां जानिए क्या है आज आपके शहर में स्टील का भाव !   ||    Gold Silver Price Today: नवरात्रि के पहले दिन बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें 10 ग्राम गोल्ड के रेट   ||    Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए आज के लिए पेट्रोल-डीजल के भाव, यहां जानिए   ||    अगर आप भी हैं 10वीं पास, तो CRPF में नौकरी करने का सुनहरा मौका, जल्दी करें अप्लाई   ||    Pakistan में 6.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत का माहौल   ||    Afghanistan: 6.9 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत का माहौल   ||   

खुशहाल परिवार दिवस में मिलीं परिवार नियोजन की सेवाएं, लाभार्थियों को सीमित परिवार के लिए मिला उचित परामर्श

Posted On:Friday, July 22, 2022



वाराणसी। चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को खुशहाल परिवार दिवस पर पहुंची गौरा (27) ने कहा कि वह अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के लिए गर्भ निरोधक गोली का सेवन कर रही हैं। आशा कार्यकर्ता से लगातार संपर्क में रहने से सभी जानकारी मिल जाती है। वहीं अराजीलाइन सीएचसी के उपकेंद्र परमंदापुर पर पहुंची नगीना (37) व शिखा (27) ने बताया कि वह तिमाही गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा का लाभ ले रही हैं। इसमें उनके पति की भी सहमति है। 
   इसी तरह अन्य लाभार्थियों को दिवस पर परिवार नियोजन की निःशुल्क सेवाएँ दी गईं और सीमित व खुशहाल परिवार के लिए परामर्श भी दिया गया। *मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी* ने बताया कि जनपद में मनाए जा रहे जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को जिले के सभी ग्रामीण व शहरी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है। 
    परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ राजेश प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों व जिला महिला चिकित्सालय पर परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधन कंडोम, माला-एन, अंतरा तिमाही गर्भनिरोधक इंजेक्शन, छाया साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोली, कॉपर-टी की निःशुल्क सेवाएं दी गईं। इसके साथ ही स्वस्थ और खुशहाल परिवार के लिये दंपत्ति को स्थायी व अस्थायी साधनों को अपनाने के बारे में प्रेरित भी किया गया। 
   चोलापुर सीएचसी पर 10 इच्छुक और योग्य महिला लाभार्थियों की नसबंदी की गयी। इसके साथ ही दो महिलाओं को अंतरा व अन्य सेवाएँ दी गईं। अराजीलाइन सीएचसी पर 11 इच्छुक और योग्य महिला लाभार्थियों की नसबंदी की गयी। इसके साथ ही 11 अंतरा, 27 छाया, 210 कंडोम, 43 शगुन किट व अन्य सेवाएँ दी गई। चिरईगाँव पीएचसी पर 14 इच्छुक और योग्य महिला लाभार्थियों की नसबंदी की गयी। इसके साथ ही एक अंतरा, 60 छाया, 305 कंडोम, 12 शगुन किट के साथ अन्य सेवाएँ दी गईं। आदर्श ब्लॉक सेवापुरी पीएचसी पर 12 अंतरा, 23 कॉपर टी, 61 छाया व 750 कंडोम की सेवाएँ दी गईं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.