ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

मौसम के बदले तेवर बूंदाबांदी से किसानों के माथे पर बल, बदलीनुमा मौसम से उमस

Photo Source :

Posted On:Friday, April 9, 2021

वाराणसी,09 अप्रैल  वाराणसी सहित पूर्वांचल के जिलों में मौसम का तेवर फिर बदल गया है। गुरूवार की शाम आये धूलभरी आंधी के बाद शुक्रवार को अलसुबह से बदली और हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम के तेवर में आये इस बदलाव को देख किसानों के माथे पर बल पड़ गया है। 
 
खेतों में तैयार गेहूं की फसल की कटाई और कटे फसल को गट्ठर बांध कर खलिहान में लाने की तैयारियों में जुटे किसान भगवान से मना रहे है कि तेज बारिश न हो। बारिश हुई तो फसल खराब होने की संभावना बढ़ जायेगी। धूल भरी आंधी ने गांव के छप्पर टीन और मड़ई के साथ शहरी क्षेत्र में लगे व्यवसायिक होर्डिग, नेताओं के बैनर पोस्टर को भी नुकसान पहुंचाया। शहर और ग्रामीण अंचल में आंधी से कई जगहों पर पेड़ की डालियां भी टूट गई। चोलापुर में आंधी के कारण बिजली के तार और खंभे टूट गए। इस वजह से पूरे क्षेत्र में रातभर बिजली गुल रही। 
 
मौसम के बदले तेवर से पंचायत चुनावों में जुटे उम्मीदवारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। मौसम के तेवर में आये बदलाव से लगातार 40 के उपर चल रहा अधिकतम पारा भी नीचे गिर गया। पूर्वांह 11 बजे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 29 फीसदी और हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। 
 
गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर पूर्वी इलाकों से आने वाली हवाओं की वजह से मौसम बदला है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ ही तेज हवा की संभावना भी बनी है। ऐसा मौसम अगले एक-दो दिन बने रहने की संभावना है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.