ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

काशी की सड़को पर एक ही रंग रूप में दिखेगी गुमटियां

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 19, 2022








वाराणसी । पुरातनता को कायम रखते हुए आधुनिकता के साथ कदम ताल करते हुए काशी विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। काशी के विकास मॉडल की चर्चा  दूसरे प्रदेशो में होने लगी है। अब बनारस के रेहड़ी पटरी वालो की दुकान स्मार्ट होने जा रही है। जिला नगरीय विकास अभिकरण ठेला पटरी व्यवसायियों को बड़ी तादाद में स्मार्ट गुमटियां निशुल्क देने जा रही है।    

बनारस के रेहड़ी पटरी वालो की दुकाने अब स्मार्ट दिखेंगी। काशी की सड़को पर अब आपको एक ही रंग रूप में गुमटी दिखेगी। ये दिखने में जितनी आकर्षक होगी उतनी ही इसकी खूबियां  भी है।  जिला नगरीय विकास अभिकरण की परियोजना अधिकारी जया सिंह ने बताया कि  सीएसआर फंड से 100 गुमटियां वाराणसी में मिली है। जिसमें 50 गुमटियां दुर्गाकुंड और 50  हुकुलगंज में लगाई जाएंगी। 


जया  सिंह ने बताया की ये गुमटियां रेहड़ी पटरी वालो को पूरी तरह निशुल्क दी जाएँगी। इनसे सिर्फ विकास शुल्क लिया जायेगा। स्वनिधि योजना के तहत ठेला पटरी व्यवसायियों के पुनर्वास  के लिए किया गया है । एक सी दिखने वाली इस मॉडर्न गुमटी के अंदर रैक बना है,बिजली की व्यवस्था के साथ ही वाश बेसिन भी लगा है। लोहे से बनी गुमटी काफी मजबूत है। आने वाले समय में ऐसी ही गुमटियां  रेहड़ी पटरी व्यवसाईयों को दी जाने की योजना प्रस्तावित है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.