ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

गृहकर वसूली खराब करने वाले कर निरीक्षकों को दी गयी प्रतिकूल प्रविष्टि, गृहकर वसूली हेतु सबजोनवार लगा 4 दिवसीय कैम्प

Photo Source :

Posted On:Monday, November 8, 2021

वाराणसी। नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह ने कैम्प कार्यालय पर गृहकर वसूली की समीक्षा बैठक की गयी। वसूली में सबसे खराब वसूली करने वाले निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी, वहीं मानक से अच्छी वसूली करने वाले कर निरीक्षक को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में अक्टूबर माह तक किये गये गृहकर वसूली की समीक्षा कर रहे थे, जिसमें पाया गया कि अक्टूबर माह तक कुल लक्ष्य रु0 60 करोड़ के सापेक्ष कुल रु0 24.18 करोड़ की वसूली की गयी है, जबकि निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत वसूली अक्टूबर माह तक किया जाना था। श्री सुशील कुमार, राजस्व निरीक्षक, कोतवाली जोन ने सबसे अधिक 60.49 प्रतिशत वसूली की गयी, जिन्हे नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह द्वारा आज प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं आदमपुर जोन के राजस्व निरीक्षक श्री अमरजीत तिवारी द्वारा सबसे कम गृहकर वसूली मात्र 18.07 प्रतिशत थी, जिन्हे प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी। उक्त के अतिरिक्त 6 कर निरीक्षकों द्वारा अच्छी वसूली करने पर उन्हे सम्मानित किया गया तथा 4 कर निरीक्षकों द्वारा खराब वसूली करने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।

गृहकर वसूली में सुधार हेतु नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह द्वारा सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कर निरीक्षकों का प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर वसूली करायें तथा प्रतिदिन इसकी समीक्षा करें।

नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह ने समीक्षा में आज प्रत्येक जोन के 10-10 बड़े बकायेदारोें से वसूली कराये जाने की समीक्षा की गयी, जिसमें निर्देशित किया गया कि इन बड़े बकायेदारों के विरूद्ध वसूली हेतु नगर निगम अधिनियम के अन्तर्गत वर्णित धाराओं का प्रयोग करते हुये वसूली करायी जाय, इस कार्य में शिथिलता न बरती जाय।

नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह ने आम नागरिकों के सुविधा एवं जनहित के दृष्टिगत आगामी दिनांक-14 नवम्बर से 17 नवम्बर तक नगर निगम के सभी 14 सबजोनो पर गृहकर वसूली हेतु कैम्प लगाये जाने हेतु प्रभारी अधिकारी (कर) श्री पी0के0 द्विवेदी को निर्देशित किया गया, जहाॅ पर जी0आई0एस0 नोटिसों में प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुये निस्तारण कराया जायेगा तथा उनसे गृहकर जमा कराया जायेगा। इस आयोजित कैम्प में सम्बन्धित जोन के जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, कम्प्यूटर आपरेटर एवं लिपिक इत्यादि कम्प्यूटर उपकरणों/ अभिलेखों के साथ उपस्थित रहेगें।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.