ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ठोस कार्यवाही के अभाव में शैवालों से पटा, अति प्राचीन संकुलधारा पोखरा, निगम की अस्थायी कार्यवाहियों का नहीं हो रहा कोई असर।

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 5, 2021

वाराणसी। अपने सांस्कृतिक और धार्मिक प्रकृति के लिए काशी मशहूर है। जिले में ऐसे कई धार्मिक स्थल हैं जो देश-विदेश के विभिन्न पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वाराणसी के खोजवां इलाके में स्थित संकुलधारा पोखरा स्वयं में एक पौराणिक महत्व रखने वाला धार्मिक स्थल है, जहां सदियों से विभिन्न प्रकार के पूजन व मेलों का आयोजन किया जाता है। भारी संख्या में लोग इस पोखरे में स्नान करते आए हैं।

इसकी महत्ता को देखते हुए ही कुछ वर्षों पहले इस पोखरे का सुंदरीकरण किया गया। पर इसके रखरखाव में कितनी उदासीनता है, इस बात की साक्षी स्वयं इस पोखरे की वर्तमान स्थिति है। पूरा पोखरा शैवालों से पटाहुआ है। गंदगी और बदबू का आलम ऐसा है कि पोखरे के सुंदर किनारों पर बैठना तो दूर आसपास से गुजरना भी दुश्वार हो गया है। पौराणिक महत्व होने के कारण दर्शन पूजा एवं कर्मकांड करने वाले दर्शनार्थियों का जमावड़ा आए दिन इस पोखरे के परिसर में लगा रहता है। विडम्बना तो यह है कि जहां एक ओर इस पोखरे के पास भटकना भी दुश्वार है वहीं इसी गंदगी और बदबू के बीच दर्शनार्थियों को पूजा-पाठ आदि करना पड़ रहा है।

पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बरकरार रखने के लिए पोखरे में अत्याधुनिक फव्वारे लगाए गए थें, जो वर्तमान समय में पूरी तरह से ठप हो चुके हैं। इस समस्या से परेशान क्षेत्रीय निवासी आए दिन शिकायतें नगर निगम तक पहुंचाते हैं। दबाव ज्यादा बनने पर निगम द्वारा नाम मात्र की सफाई तो कर दी जाती है पर मूल समस्या का निस्तारण नहीं होता है।

गंगा में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगने के बाद आसपास के क्षेत्रों की मूर्तियां इसी पोखरे में विसर्जित की जाती हैं। मूर्तियों के अवशेष तो पोखरे से निकाल दिए जाते हैं पर मूर्तियों की मिट्टियां उनके केमिकल पानी में ही रह जाते हैं जो धीरे-धीरे पानी को दूषित करते जा रहे हैं।

निगम द्वारा किए जा रहे इन अस्थाई और क्षणिक कार्यवाहियों से पूरी तरह से प्रदूषित हो चुके पोखरे के पानी की इस समस्या का निस्तारण संभव नहीं है। देखने वाली बात अब यह है कि निगम के आला अधिकारी इस गंभीर समस्या को कब अपने संज्ञान में लेते हैं और इस पोखरे की समुचित सफाई कर इसे गंदगी व शैवालों से पूर्ण रुप से निजात दिलाते हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.