ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जयकारे के साथ गुंजा बाल पातालेश्वर हनुमान मंदिर

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 9, 2021


 वाराणसी। परंपरागत श्री श्याम मंडल ने पांचवें दिन भी मैदागिन में श्याम प्रभु की जयकार से माहौल गूंज उठा। मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा की अध्यक्षा मनीषा अग्रवाल व अध्यक्ष मनोज जालान ने ध्वजा निशान की पूजा आरती कर बाल पातालेश्वर हनुमान मंदिर में प्रभु के चरणों में ध्वजा समर्पित कर भक्तों को ध्वजा देकर प्रभात फेरी शुरू की जो मैदागिन बुलानाला चौक बांसफाटक, गोदौलिया गिरजाघर होते हुए लक्सा स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंची। जहां प्रभु के चरणों में ध्वजा अर्पित की। प्रभु की आरती उतारने के साथ भजनों के कार्यक्रम से मंदिर परिसर श्याम मय हो गया फिर श्याम चालीसा का पाठ मंदिर के पुजारी संजय ने पढ़ा। लीलाधर की रंग बिरंगी फूलों से अलौकिक झांकी सजाई गई जो आकर्षक का केंद्र बना था भक्तों ने प्रभु के चरणों में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व प्रभात फेरी में रथ में लीलाधर की अद्भुत झांकी सजाई गई। भक्तों द्वारा जोत जलाई गई आगे-आगे रथ चल रहा था भक्तगण भजन सारी दुनिया है दीवानी राधा रानी आपकी दुनिया का बनकर देख लिया श्यामा का बनकर देख जरा धोली धोली रे धजा लहराई रे,गाते चल रहे थे। महिलाएं पुरुष बच्चे रंग-बिरंगे श्री श्याम ध्वजा लिए चल रहे थे रास्ते भर भक्तों द्वारा प्रभु की आरती व पुष्प वर्षा कर रहे थे यात्रा में महिलाएं सम्मिलित हुई। 

संयोजन में राकेश अग्रवाल, अजय खेमका, सुरेश तुलस्यान, महेश चौधरी, रवि खेमका, अनिल अग्रवाल सलोनी, विजय अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, वंदना रतेरिया,अनीशा अग्रवाल, स्मिता लोहिया, श्यामसुंदर गाड़ोदिया, कृष्ण कुमार काबरा, यदु देव अग्रवाल, सत्य प्रकाश जालान का सहयोग रहा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.