ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बरेका में सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत व्याख्यान का किया गया आयोजन,

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 28, 2021

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना सतर्कता विभाग के तत्वावधान में दिनांक 26 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 28 अक्टूबर को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के ऑडिटोरियम हाल में कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के अधिकारियों के लिए “सतर्कता निवारक और सामान्य अनियमितताओं” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया I सेमिनार में मुख्य वक्ता, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री प्रमोद कुमार चौधरी ने भ्रष्टाचार निवारण के मुद्दों पर गंभीरता से प्रकाश डाला I उन्होने सेमिनार में उपस्थित कर्मचारियों को स्टोर एवं वर्क टेंडर करते समय किस जगह गलतियाँ होने की संभावना होती है पर चर्चा की गयी I

रेलवे बोर्ड द्वारा समय-समय पर जारी लेटर/सर्कुलर, दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया I इसके अतिरिक्त रेलवे सेवा आचरण नियम पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गयी और बताया गया कि समयबद्ध स्थानांतरण का नहीं होना भी भ्रष्टाचार के मुख्य कारणों में से एक है I अंत में धन्यवाद ज्ञापन उप मुख्य सतर्कता अधिकारी आर. के. सिंह ने किया I सेमिनार में बड़ी संख्या में अधिकारियों की उपस्थिति रही ।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.