ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

महापौर मृदुला जायसवाल ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Photo Source :

Posted On:Monday, November 8, 2021

वाराणसी। वाराणसी की महापौर मृदुला जायसवाल ने 8 नवंबर को 14वां वित्त आयोग निधि से होने वाले कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

​महापौर ने ओमकालेश्वर वार्ड के पार्षद बबलू शाह की उपस्थिति में घसियारी टोला में मिनी नलकूप के अधिष्ठापन कार्य का लोकार्पण किया। जिसकी कुल लागत 25.00 लाख रुपए है एवं गंगा नगर कॉलोनी में सीवर लाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया। जिसकी अनुमानित लागत 17.20 लाख रुपए है। पांडेपुर वार्ड के प्रेमचंद नगर कॉलोनी में 300 मीटर सीवर लाइन बिछाने के कार्य का लोकार्पण किया। जिसकी अनुमानित लागत 12.42 लाख रुपए है। साथ ही पांडेपुर वार्ड के प्रेमचंद नगर कॉलोनी में काली जी मंदिर से भक्ति नगर मार्ग पर स्थित दैत्रावीर बाबा से आशादीप होटल होते हुए सिंधी कॉलोनी तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिसकी अनुमानित लागत 33. 41 लाख रुपए है।

कार्यक्रम के दौरान जलकल विभाग के सचिव सिद्धार्थ कुमार एवं पार्षद गण सर्वश्री संदीप त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, श्याम आसरे मौर्य, अशोक मौर्य, बबलू शाह, बृजेश श्रीवास्तव, शिव प्रकाश मौर्या, सुरेश चौरसिया, जय सोनकर, दिनेश यादव, नामित पार्षद मदन दुबे, पूर्व पार्षद अजय गुप्ता व पार्षद पति रोहित मौर्य के अलावा भाजपा सारनाथ मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह व पूर्व जिला महामंत्री उमेश दत्त पाठक के साथ भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित रही।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.