ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

एक बार फिर चला "नमामि गंगे" सफाई अभियान।

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 31, 2022

वाराणसी। बुधवार को मणिकर्णिका घाट पर नमामि गंगे ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान गंगा की तलहटी की साफ-सफाई कर कूड़ा-कचरा बाहर निकाला गया। साथ ही मणिकर्णिका घाट व रत्नेश्वर महादेव के आसपास गंगा किनारे की गंदगी को समेटकर कूड़ेदान में डाला गया। इस अवसर पर घाटों पर गंदगी न करने व स्वच्छता का संकल्प लेकर गंगा किनारे के कोने-कोने की सफाई की गई। लोगो ने गंगा किनारे की स्वच्छता बनाए रखने का आवाह्न किया। 

श्रमदान के दौरान नमामि गंगे टीम के सदस्य ने नारे लगाए 'आओ घर घर अलख जगाएं- मां गंगा को निर्मल बनाएं।' अभियान का नेतृत्व करते हुए काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने लोगों से गंदगी न करने की अपील की। गंगा को स्वच्छ कर गंगा की पीड़ा हरने की जिम्मदारी हमारी है। हमें जनभागीदारी द्वारा गंगा की पीड़ा को हरना होगा। गंगा के लिए संकट बन चुके पॉलीथिन से होने वाली हानियों को समझाया गया। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.