ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

जाम के झाम से निजात दिलाने को सड़कों पर उतरी पुलिस

Photo Source :

Posted On:Friday, November 26, 2021

वाराणसी। शहर के को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए इन दिनों वाराणसी के अलग -अलग इलाकों में अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज एसीपी कोतवाली त्रिलोचन त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी अमिया मंडी, चौकी प्रभारी गायघाट फैंटम 1 और 3 द्वारा विशेश्वरगंज, काल भैरव तिराहा, गायघाट व हरतीरथ के सभी इलाकों में अतिक्रमण अभियान चलाया गया।

बता दें कि काफी दिनों से शहर जाम के झाम से जूझ रहा है और जाम की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के निर्देश पर शहर के कई इलाके में आज अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी गयी। वहीं, लक्सा रोड, गिरजाघर, गोदौलिया, रामापुरा आदि इलाकों में आज नगर निगम प्रवर्तन दल,थाना प्रभारी लक्सा और दशाश्वमेध की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया और दुकानदारों को दुकान के आगे एकदम अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई।

हालांकि कई इलाकों में अतिक्रमणकारियों का चालान भी काटा गया और अगली बार अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दुकानदारों को दी गयी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.