ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें एवं फब्तियां कसने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई, भेजा जेल

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 24, 2022

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन और आस-पास के इलाके में महिलाओं पर फब्तियां कसने और उनकी बोली लगाने के मामले में सिगरा पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। एसीपी शिवा सिंह के निर्देश पर जहां छापेमारी कर शुक्रवार को 15 लोगों को जेल भेजा गया था वहीँ शनिवार को एक बार फिर 10 लोगों को पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों में ख़ुशी का माहौल है। इन लोगों को पकडे गए लोगों की निशानदेही पर शुक्रवार की देर रात कैंट स्टेशन से महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ा गया है।
 एसीपी चेतगंज शिवा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दिन में हुई कार्रवाई के बाद पकडे गए 15 लोगों की निशानदेही पर कैंट रेलवे स्टेशन और आस-पास के इलाकों से 10 और लोगों को पकड़ा गया है जो महिलाओं के साथ कैंट स्टेशन पर अश्लील हरकतें करते थे। इन्हे भी सम्बंधित धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।
बता दें कि देह व्यापार में लिप्त ये लोग कैंट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और आस-पास के इलाके में आने जाने वाली महिलाओं, कालेज स्टूडेंट्स पर फब्तियां कस्ते थे और उनका रेट तय करते थे, जिससे महिलाएं और क्षेत्र के लोग काफी परेशान थे और इसकी लगातार शिकायत स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारियों से की जा रही थी, जिसके बाद एसीपी शिवा सिंह के निर्देश के क्रम में सिविल ड्रेस में शुक्रवार की दोपहर सिगरा पुलिस ने छापेमारी कर 15 लोगों को अरेस्ट किया था जो वाराणसी, आगरा, वैशाली, बस्ती, बलिया और अन्य जनपदों के अलावा बिहार के थे।आज जेल भेजे गए लोगों में दिल्ली, जौनपुर, मिर्जापुर और बनारस के लोग शामिल हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.