ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

नवरात्र का दूसरा दिनः मां ब्रह्माचारिणी की होती है पूजा, जानिए क्या है पूजन विधि, सामग्रीः और विशेष मंत्र।

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 7, 2021

वाराणसी। चैत्र मास की द्वितिया तिथि को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। तप की देवी ब्रह्मचारिणी के दाहिने हाथ में अक्ष माला और बायें हाथ में कमण्डल होता है। कहते हैं देवी ब्रह्मचारिणी साक्षात ब्रह्म का स्वरूप हैं। ब्रह्मचारिणी का अर्थ तप का आचरण करने वाली होता है। शास्त्रों में देवी ब्रह्मचारिणी को हिमालय की पुत्री बताया गया है और हजारों वर्षों तक तपस्या करने पर ही इनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा। इनको ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी माना जाता है।  इसलिए माता ब्रह्मचारिणी का स्वरूप एक तपस्विनी का है, जिन्हें सभी विद्याओं का ज्ञाता माना जाता है। मान्यता है कि माता ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से निर्बुद्धियों को बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है और जीवन में सफलता मिलती है। 

ऐसा है मां का स्वरूप:
मां ब्रह्मचारिणी को देवी स्वरस्वती का भी रूप मन जाता है। इस लिए इनकी साधना एवं पूजा छात्रों के लिए बहुत ही लाभपरैड कहा जाता है।  इनकी साधना से मेधा शक्ति और ज्ञान की प्राप्ति होती है। 

पूजा सामग्रीः 
माता की पूजा में लाल रंग की चुनरी रखें। माना जाता है कि मां दुर्गा को लाल रंग अधिक पसंद है। मां के लिए लाल चुनरी, कुमकुम, मिट्टी का पात्र, जौ, साफ की हुई मिट्टी, जल से भरा हुआ सोना, चांदी, तांबा, पीतल या मिट्टी का कलश, लाल सूत्र, मौली, इलाइची, लौंग, कपूर, साबुत सुपारी, साबुत चावल, सिक्के, अशोक या आम के पांच पत्ते, पानी वाला नारियल, फूल माला और नवरात्रि कलश मंगा लें। पूजा के लिए लाल रंग के आसन का इंतजाम कर लें। आसन ना होने पर आप लाल रंग के कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 


ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा विधि: 
देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए सबसे पहले घर की शुद्धि करें और फिर खुद भी स्नान करें।  इसके बाद जिस स्थान पर देवी मां विराजमान हैं उस जगह की शुद्धिकरण करें। फिर देवी की फूल, अक्षत, रोली, चंदन, से पूजा करें उन्हें दूध, दही, शक्कर, घी और शहद से स्नान कराएं. मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते समय सबसे पहले हाथों में फूल लेकर प्रार्थना करें। घी और कपूर मिलाकर देवी की आरती करें. देवी को प्रसाद अर्पित करें. प्रसाद के बाद आचमन करें और फिर पान, सुपारी भेंट कर इनकी प्रदक्षिणा करें. अंत में क्षमा प्रार्थना करें। 


इस मंत्र का जाप करें:
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा ॥
या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता । नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ।।

स्तोत्र पाठ:
तपश्चारिणी त्वंहि तापत्रय निवारणीम्।
ब्रह्मरूपधरा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥
शंकरप्रिया त्वंहि भुक्ति-मुक्ति दायिनी।
शान्तिदा ज्ञानदा ब्रह्मचारिणीप्रणमाम्यहम्॥
“मां ब्रह्मचारिणी का कवच”
त्रिपुरा में हृदयं पातु ललाटे पातु शंकरभामिनी।
अर्पण सदापातु नेत्रो, अर्धरी च कपोलो॥
पंचदशी कण्ठे पातुमध्यदेशे पातुमहेश्वरी॥
षोडशी सदापातु नाभो गृहो च पादयो।
अंग प्रत्यंग सतत पातु ब्रह्मचारिणी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.